राज्यपाल व सीएम ने करम पर्व पर जनता को दीं शुभकामनाएं, कोरोना उन्मूलन के लिए प्रार्थना की - AKB NEWS

राज्यपाल व सीएम ने करम पर्व पर जनता को दीं शुभकामनाएं, कोरोना उन्मूलन के लिए प्रार्थना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें करम पर्व की शुभकामना दी। राज्यपाल ने राज्यवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आराध्य से यही प्रार्थना है कि अतिशीघ्र कोरोना का उन्मूलन हो और हम पहले की तरह पर्व-त्योहार मना सकें। सीएम ने कहा कि कोरोना के चलते ‘करम पर्व’ का उत्साह लोगों के मन में ही दबा रह गया; हम यह पीड़ा समझते हैं। ध्यानचंद को किया नमन,धर्मेंद्र को दी बधाई : मुख्यमंत्री ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। उधर, टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के कोच धर्मेंद्र तिवारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्हें शुभकामना दी। कहा- इस सम्मान से पूरा राज्य गौरवान्वित है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads