BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
कदमा में आठ मानगो में 6 घंटे बंद रहेगी बत्ती, शंकोसाई में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
बिजली विभाग ने मंगलवार को कदमा के उलियान ए रोड, रामजी पथ में आठ घंटे और मानगो के डिमना रोड, शंकोसाई रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। कदमा में मंगलवार की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और मानगो डिमना रोड, शंकोसाई में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 18 में मंगलवार की दोपहर दाे से शाम पांच बजे तक, मानगो के जेकेएस सोसायटी और आयशा मस्जिद एरिया में मंगलवार की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी ईई विशाल कुमार ने दी है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें