दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, पर जिस चादर पर बच्ची सोई थी; उसे पुलिस ने नहीं किया जब्त - AKB NEWS

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, पर जिस चादर पर बच्ची सोई थी; उसे पुलिस ने नहीं किया जब्त

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू विद्यानगर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी 60 वृद्ध दीनानाथ शर्मा को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। घटना का अंजाम देने के समय पहना गया कपड़ा भी पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त नहीं की है। ऐसे में आने वाले समय में पुलिस के लिए यह लापरवाही आरोपी के लिए मददगार साबित हो सकता है। पुलिस ने उस चादर को भी जब्त नहीं किया है, जहां पीड़ित बच्ची सोई हुई थी।

मालूम हो कि 60 वर्षीय वृद्ध ने अपने किराएदार की 4 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची पूरी तरह से बदहवास होकर बिस्तर पर सोई हुई थी, जिसके बाद माता-पिता के घर आते ही वह रोने लगी। माता-पिता द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद पीड़ित बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अधिकारियों के आदेश के बाद भी ढिलाई बरत रहे थानेदार

वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी संगीन मामले में थानेदार लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कई लापरवाही बरती गई थी, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने केस आईओ को जमकर फटकार लगाई थी। नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले में भी पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने में कई लापरवाही बरती थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी नाराजगी जताते हुए सही तरीके से काम करने का नसीहत दिया था।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads