BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
ट्रैफिक सिस्टम बदला, आज से शहर में 2 दिन तक प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन
छठ पर्व काे लेकर शुक्रवार व शनिवार काे राजधानी के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। 2 दिनाें के लिए शहर में भारी वाहनाें के प्रवेश पर राेक रहेगी। इसके अनुसार शुक्रवार की सुबह 8 बजे से रात 10:30 बजे तक एवं शनिवार की अहले सुबह 2 से रात 10 बजे तक शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
कांके रोड में दोपहर 2 से 7 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव
कांके रोड स्थित राम मंदिर व चांदनी चाैक के समीप शुक्रवार काे 5 घंटे तक एक्सेस कंट्राेल प्वाइंट बनाया गया है। दाेपहर 2 से शाम 7 बजे तक व्रतियों की भीड़ काे देखते हुए दाेनाें स्थानाें पर सामान्य यातायात को जरूरत के हिसाब से आंशिक रूप से वर्जित किया जाएगा। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड समेत अन्य इमर्जेंसी सेवा एक्सेस कंट्राेल प्वाइंट से मुक्त रहेंगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें