435 बोरा गरीबों का चावल बाजार में बेचने के लिए भेजा जा रहा था, 2 गिरफ्तार - AKB NEWS

435 बोरा गरीबों का चावल बाजार में बेचने के लिए भेजा जा रहा था, 2 गिरफ्तार

राज्य खाद्य निगम की अनुदानित दर पर मिलने वाले चावल की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। 435 बोरा चावल को माफिया बाजार में बेचने के लिए भेज रहे थे।

जगन्नाथपुर पुलिस व सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने छापेमारी कर ट्रक पर लदे 217.50 क्विंटल चावल के साथ माफिया व ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

 पूछताछ में पता चला कि चावल हेसाग देवीनगर स्थित मनोज पांडेय के गोदाम से लोड किया गया था।

दोनों के विरुद्ध सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह पणन पदाधिकारी रांची राकेश वर्मा ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads