संताली भाषा को विश्व पटल पर लाने में पद्मश्री हांसदा का बड़ा योगदान - AKB NEWS

संताली भाषा को विश्व पटल पर लाने में पद्मश्री हांसदा का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षाविद पद्मश्री प्रो. दिगंबर हांसदा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संताली भाषा को विश्व पटल पर ले जाने में हांसदा जी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनका निधन शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

डॉ. लंबोदर महतो ने जताया शोक

आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव एवं विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने पद्मश्री हांसदा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। कहा है कि वे संथाली भाषा एवं साहित्य के विकास में अविस्मरणीय योगदान के लिए सदैव याद किए जाएंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads