BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए नीले रंग की रोशनी में रंगा राजभवन
विश्व बाल दिवस पर बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता को दिखाने के लिए राजभवन को नीले प्रकाश से रोशन किया गया। इसका उद्देश्य बाल अधिकारों तथा कोविड-19 के कारण बच्चों के जीवन पर पड़े प्रभाव के प्रति एकजुटता दिखाना है। 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस है।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा यह एक ऐसा दिन है, जहां सभी बच्चों को अपनी बातों को रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मुझे आशा है कि बाल अधिकारों को लेकर यूनिसेफ के अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी और हम बच्चों के लिए एक उज्जवल भविष्य प्रदान कर पाएंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें