BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
राज्य के 11 आईपीएस को मिल सकती है प्रोन्नति, नवीन एडीजी, बिरथरे डीआईजी बनेंगे, एम तमिल का ग्रेड बढ़ेगा
राज्य के 11 आईपीएस अफसरों को जल्द प्रोन्नति मिल सकती है। इसे लेकर समिति की बैठक में विचार-विमर्श हुआ है। जिन्हें प्रोन्नति देने पर चर्चा हुई है, उनमें एक एडीजी, एक आईजी, 4 डीआईजी व 5 को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड देना है।
इसके अलावा जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एम तमिल वानन, जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता, जामताड़ा एसपी दीपक सिन्हा, चाईबासा एसपी अजय लिंडा व सिमडेगा एसपी शम्स तबरेज सीनियर ग्रेड में प्रोन्नत होंगे।
इन्हें मिलेगा प्रमोशन
- नवीन कुमार सिंह- आईजी मानवाधिकार, एडीजी बनेंगे
- अखिलेश कुमार झा- डीआईजी रांची, आईजी बनेंगे
- मयूर पटेल कन्हैया लाल- कमांडेंट जैप-8, डीआईजी बनेंगे
- अनूप बिरथरे- कमांडेंट जैप-9, डीआईजी बनेंगे
- राकेश बंसल- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, डीआईजी प्रोफार्मा प्रोन्नति होगी
- सुनील भास्कर- सीआईडी एसपी डीआईजी बनेंगे
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें