शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे जीजा साली, बाइक ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल - AKB NEWS

शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे जीजा साली, बाइक ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल

बुधवार की सुबह मनोहरपुर थाना के पोसैता के पास सड़क हादसे में मनोहरपुर के लक्ष्मीपुर निवासी रामचन्द्र महतो (59) व उनकी साली सिमेरता निवासी चंचला महतो (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। रामचंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक वे दोनों बनपोसैता में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर बाइक पर सवार होकर मनोहरपुर लौट रहे थे।

इसी दौरान पोसैता के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इससे वे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद लोगों के सहयोग से इन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामचंद्र को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 

इधर, परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सामने वाली बाइक पर सवार लोगों को पकड़कर मनोहरपुर लाया जा रहा था। परंतु वे लोग मौका पाकर बीच रास्ते से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में पड़ताल कर रही है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads