पिठोरिया में ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबकर ड्राइवर सहित दो की मौत - AKB NEWS

पिठोरिया में ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबकर ड्राइवर सहित दो की मौत

पिठोरिया थाना के मारवा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर पलटने से उसकी ट्रॉली में दबकर ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों उरगुटू के रहने वाले थे। चालक गणेश महतो और रुपलाल महतो गोबर खाद लदा ट्रैक्टर लेकर पतरातू से उरगुटू जा रहे थे।

ट्रैक्टर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में गिर गया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन ने जेसीबी की मदद से शवों को निकलवाया। इस घटना से पूरे गांव में शोक है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads