बिना लाइसेंस तंबाकू बिक्री करने वाले दुकानदाराें से वसूला जुर्माना, मानगाे नगर निगम के ईओ ने की कार्रवाई - AKB NEWS

बिना लाइसेंस तंबाकू बिक्री करने वाले दुकानदाराें से वसूला जुर्माना, मानगाे नगर निगम के ईओ ने की कार्रवाई

मानगाे नगर निगम ने मंगलवार काे प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू उत्पाद का भंडारण व बिक्री रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया। निगम के ईओ दीपक सहाय व पुलिस बल ने मानगाे के आजादनगर, मानगाे चाैक, डिमना चौक, पारडीह चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, न्यू पुरुलिया रोड समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। ईओ ने सभी दुकानों में तंबाकू बिक्री व भंडारण के लाइसेंस की जांच की। सात दुकानाें की जांच में लाइसेंस नहीं हाेने पर 200 रुपए की दर से 1400 रुपए जुर्माना लिया।

फुटपाथी दुकानदाराें काे गांधी मैदान व मानगाे पुल के पास लगाने का आदेश

मानगाे नगर निगम क्षेत्र में भी मंगलवार काे फुटपाथ व राेड किनारे दुकान लगाने वालाें के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दाैरान सार्वजनिक स्थानों को अस्थाई रूप से अतिक्रमण काे मुक्त कर दुकानदाराें ने राेड किनारे सामान रख रखा था। ऐसे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की गई। ईओ दीपक सहाय ने बताया कि मानगो चौक, डिमना रोड, पुरुलिया रोड, आजाद नगर आदि क्षेत्रों में कब्जा हटाया गया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads