4.5 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ:काेल इंडिया में अब विवाहित बेटियाें काे भी मिलेगी अनुकंपा पर नाैकरी - AKB NEWS

4.5 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ:काेल इंडिया में अब विवाहित बेटियाें काे भी मिलेगी अनुकंपा पर नाैकरी


                                      कोल इंडिया मुख्यालय में बैठक करते चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल।

  • काेल इंडिया चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक, लिया फैसला
  • काेल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियाें में कर्मचारियाें के निधन पर अब अनुकंपा पर विवाहित बेटी काे भी नाैकरी मिलेगी। अब तक नाैकरी के दाैरान काेयलाकर्मियाें की माैत हाेने पर सिर्फ पत्नी, बेटे और कुंवारी बेटियाें काे ही आश्रित मानकर नाैकरी दी जाती थी।

    यह फैसला काेल इंडिया के चेयरमैन प्रमाेद अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार काे रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में काेल इंडिया एपेक्स ज्वाइंट कंसल्टेंट कमेटी (जेसीसी) की बैठक में लिया गया। उच्च रक्तचाप, मधुमेह से पीड़ित कर्मचारियाें काे अब मेडिकल जांच में अनफिट भी घाेषित नहीं किया जाएगा।

    अब कामगाराें काे भी मिलेगी खेल की काेचिंग

    जेसीसी की बैठक में खेल-खिलाड़ियाें काे प्राेत्साहन देने पर भी फैसला हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि खेल में रुचि रखने वाले कामगाराें काे राज्य या राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में काेचिंग दिलाई जाएगी। कर्मचारियाें की उम्र काे लेकर अक्सर विवाद हाेता है, इसलिए संशाेधन परीक्षण के आधार पर आयु निर्धारण होगा।

    जेसीसी एपेक्स बॉडी की बैठक में ये फैसले भी

    • काेल इंडिया में अब कैटेगरी-1 की बजाय शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
    • कोल इंडिया में निःशक्त कोटे काे जल्द भरा जाएगा।
    • आश्रिताें को एनसीडब्ल्यूए की धारा 9.4.0 के तहत नौकरी देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
    • लंबित मामलों में आश्रितों को शीघ्र नौकरी दी जाएगी।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads