72वां गणतंत्र दिवस LIVE:राजपथ पर रिपब्लिक डे परेड जारी, बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी भी शामिल; दुनिया ने देखा हमारा टी-90 भीष्म टैंक: नई दिल्ली
72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। बांग्लादेश की किसी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। इस टुकड़ी में कुल 122 जवान शामिल हैं।
देश 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। राजपथ पर रिपब्लिक डे की परेड भी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर मौजूद हैं। इस बार बांग्लादेश की टुकड़ी पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रही है। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आ रही है। 55 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।
LIVE UPDATES
- 72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। बांग्लादेश की किसी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। इस टुकड़ी में कुल 122 जवान शामिल हैं।
- राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल भारतीय सेना का टैंक टी-90। इसे सेना में भीष्म के नाम से जाना जाता है।
- इस बार परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा कर रहे हैं। वे ही परेड कमांडर हैं।
- जामनगर की स्पेशल पगड़ी में मोदी: प्रधानमंत्री मोदी इंडिया गेट के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने सेरेमोनियल बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने जामनगर गुजरात की रॉयल फैमिली द्वारा उपहार में दी गई स्पेशल पगड़ी पहनी हुई थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पहली बार वैक्सीन की झांकी भी शामिल होगी
रिपब्लिक डे परेड में पहली बार सेंट्रल बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (DBT) की झांकी शामिल हो रही है। इसमें डिपार्टमेंट की ओर से कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया जाएगा।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें