BREAKING NEWS
festival
INDIA
JHARKHAND
TOP STORIES
72वां गणतंत्र दिवस समारोह:रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहन, परेड का निरीक्षण भी कीं: रांची
- 10 विभागों की झाकियां निकाली जाएंगी
- कोरोना के कारण कार्यक्रम को छोटा रखा गया है
झारखंड की राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। इसके पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।आज परेड के साथ विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली जाएगी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कार्यक्रम को छोटा रखा गया है।
मोरहाबादी में परेड के साथ विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली जाएगी।गणतंत्र दिवस को लेकर रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। राज्य में जिला परिषद स्तर पर उप विकास आयुक्त, पंचायत समिति स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव झंडोत्तोलन करेंगे।
Previous article
Next article



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें