फैसले:कोल इंडिया में पति की माैत के बाद, महिला को दूसरी शादी करने पर भी मिलेगा मुआवजा; बच्चाें काे गाेद लेने पर देखभाल के लिए कर्मियों काे मिलेगी छुट्टी :रांची
- सभी ठेका मजदूर बनेंगे सीएमपीएफ का सदस्य
- अगली बैठक अब 20 मार्च काे छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाेगी
काेल इंडिया में अब पति की माैत के बाद महिला अगर दूसरी शादी कर लेती है, ताे भी उसे आर्थिक मुआवजा (माॅनेटरी कंपनसेशन) और सभी सुविधाएं मिलेंगी। पहले दूसरी शादी करने पर महिलाओं काे इस लाभ से वंचित कर दिया जाता था। इसके अलावा बच्चाें काे कानूनी रूप से गाेद लेने पर उसकी देखभाल के लिए कर्मचारियाें काे छुट्टी भी मिलेगी।
सीसीएल मुख्यालय रांची में जेबीसीसीआई (ज्वाइंट बाइपरटाइट कमेटी फाॅर काेल इंडस्ट्री) स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में इसपर फैसला लिया गया। इसकी अध्यक्षता काेल इंडिया के चेयरमैन प्रमाेद अग्रवाल ने की। बैठक में कई और बड़े फैसले हाेने की उम्मीद थी, जिसपर झारखंड के करीब एक लाख काेयला कामगाराें की नजर थी। लेकिन इसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। अगली बैठक अब 20 मार्च काे छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाेगी।
ये अहम फैसले भी
- कोल इंडिया में लीगल इंस्पेक्टर के लिए कैडर स्कीम बनेगी।
- कंटीन्यूअस माइनर के लिए भी कैडर स्कीम बनाई जाएगी।
- ब्लास्टिंग क्रू आदि पदों काे भी कैडर स्कीम में लाया जाएगा।
- कानूनन गोद लिए गए बच्चे के लिए भी चाइल्ड केयर लीव मिलेगा।
- कामगारों की वरीयता डेट ऑफ ज्वाइनिंग से मानी जाती थी, इसमें बदलाव हाेंगे।
- अब सेलेक्शन की तिथि से वरीयता मानी जाएगी।
सभी ठेका मजदूर बनेंगे सीएमपीएफ का सदस्य
बैठक में कोल इंडिया में कार्यरत सभी ठेका मजदूराें को सीएमपीएफ का सदस्य बनाने पर सहमति बनी। कंट्रीब्यूट्री पाेस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम का सदस्य बनने की तिथि बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इस सुविधा के लिए काेयलाकर्मी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
फैसला हुआ कि एनसीडब्ल्यूए-10 और उससे पूर्व रिटायर हुए जाे कामगार मेडिकेयर स्कीम के सदस्य नहीं बन पाए हैं, वे शेष राशि जमा कर इसके सदस्य बन सकते हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें