झंडोत्तोलन:टाटा मोटर्स में प्लांट हेड विशाल, टिनप्लेट व तार कंपनी में एमडी करेंगे परेड का निरीक्षण; कोरोना के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे: जमशेदपुर - AKB NEWS

झंडोत्तोलन:टाटा मोटर्स में प्लांट हेड विशाल, टिनप्लेट व तार कंपनी में एमडी करेंगे परेड का निरीक्षण; कोरोना के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे: जमशेदपुर


 

  • तार कंपनी व जेम्को में एमडी नीरजकांत झंडा फहराएंगे
  • टिनप्लेट कंपनी में पएम आरएन मूर्ति झंडे को सलामी देंगे
  • गणतंत्र दिवस पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह सुबह साढ़े आठ बजे टेल्को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में झंडा फहराएंगे। कंपनी के सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में वे झंडे को सलामी देंगे। मौके पर टाटा मोटर्स के पांच नए मॉडल की गाड़ियां प्रदर्शित की जाएंगी। कोरोना के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। स्कूली बच्चे झांकी भी नहीं निकालेंगे। सिर्फ परेड होगी। उधर, तार कंपनी व जेम्को में एमडी नीरजकांत झंडा फहराएंगे। टिनप्लेट कंपनी में पएम आरएन मूर्ति झंडे को सलामी देंगे।

    इस बार स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

    हर साल गणतंत्र दिवस पर टाटा मोटर्स द्वारा संचालित स्कूली बच्चों की ओर से झांकियां निकाली जाती थी, जो इस बार नहीं निकाली जाएगी। विभिन्न थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं होगा।

  •  इस बार न तो स्कूली बच्चे परेड करेंगे और नहीं किसी तरह का आयोजन होगा। बीते 15 अगस्त में जिस तरह झंडोत्तोलन कार्यक्रम कम लोगों की उपस्थिति व सादगी से मनाया, उसी प्रकार यह आयोजन भी होगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads