कोरोना दुनिया में:WHO बोला- जनवरी के अंत तक 10 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं; श्रीलंका में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल
ब्रसेल्स में एयरपोर्ट पर फ्लाइट के क्रू मेंबर्स कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए नजर आए।
- दुनिया में अब तक 9.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 20.98 लाख मौतें हो चुकीं, 7.04 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.51 करोड़ से ज्यादा, अब तक 4.20 लाख लोगों ने गंवाई जान
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के डायरेक्टर जनरल ट्रेडोस गेब्रेसिएस ने कहा कि कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा जनवरी के अंत तक 10 करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि वैक्सीनेशन की वजह से इस पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त करीब 50 देशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। पूरी दुनिया तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।
वहीं, श्रीलंका ने शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दे दी है। देश की फार्मास्यूटिकल प्रोडक्शन और रेगुलेशन मिनिस्टर चन्ना जयसुमन ने बताया कि हमने ब्रिटिश वैक्सीन को मंजूरी देने का फैसला किया है। वहीं, कुछ अन्य वैक्सीन भी अभी पाइपलाइन में हैं। वैक्सीन को फरवरी के मध्य तक इम्पोर्ट किया जाएगा। यहां अब तक कोरोना के 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले मिल चुके हैं और 276 लोगों की मौत हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना की तीसरी लहर को हराया : मॉरिसन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि हमने साथ मिलकर कोरोना की तीसरी लहर को हरा दिया है। हालांकि इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को 15 फरवरी तक नहीं हटाया जाएगा। उसके बाद हालात की समीक्षा कर फैसला लिया जाएगा। यहां बीते पांच दिनों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक संक्रमण के 28,755 मामले सामने आए हैं और 909 मौतें दर्ज की गई हैं।अब तक 9.80 करोड़ से ज्यादा केस
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.80 करोड़ से ज्यादा हो गया। 7 करोड़ 04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 20 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।वैक्सीनेशन पर फोकस
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। उनके मुताबिक, देश कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इस वक्त मास्क पहनना भी देशभक्ति का ही प्रतीक है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बाइडेन ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम तेज कर दिया गया है और फिलहाल कोविड-19 से निपटना ही सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा- कड़वा सच यह है कि नागरिकों को वैक्सीनेट करने में हमें महीनों लगेंगे। जब तक हम यह काम पूरा नहीं कर पाते तब तक हमें उन उपायों को अपनाना होगा जिनसे संक्रमण कम किया जा सकता है। अगले 99 दिन हमें मास्क लगाना होगा। यह हमारे सामने आने वाले 100 दिनों की चुनौती है। मैंने एक इस बारे में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पहले ही साइन कर दिया है। अब प्लेन, ट्रेन्स या बसों में मास्क पहनना जरूरी होगा। हम जंग जैसे हालात में हैं।फ्रांस में अगस्त तक पूरा होगा वैक्सीनेशन
फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि इस साल अगस्त तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर वेरन ने कहा- हम वैक्सीन की व्यवस्था कर रहे हैं। सरकार इस मामले को तेजी से आगे ले जाएगी ताकि कोई भी नागरिक परेशान न हो। इस महीने के आखिर तक हमारी कोशिश 13 लाख नागरिकों को वैक्सीनेट करने की है। फरवरी के आखिर तक यह संख्या दोगुनी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, फ्रांस में गुरुवार तक 8 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।यूरोप में प्रतिबंध और सख्त होंगे
यूरोपीय यूनियन की कमिश्नर उर्सला वॉन डेर लिन के मुताबिक, ईयू में संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है और इसी वजह से सीमाओं से जुड़े प्रतिबंध अब और सख्त किए जाएंगे। गुरुवार को यूरोपीय यूनियन के नेताओं की मीटिंग के बाद लिन ने कहा- हमारे यहां हालात अभी बेहद मुश्किल हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम देशों के बीच लगे प्रतिबंधों को और सख्त करें। मैं देशों से अपील करती हूं कि वे देश के अंदर भी सख्ती रखें ताकि संक्रमण के स्तर को काबू किया जा सके।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें