टोक्यो से ग्राउंड रिपोर्ट:जापान में हर महीने घरेलू हिंसा के 15 हजार मामले; कोरोना काल में बच्चों के सुसाइड 49% बढ़े लेखक: जूलियन रायल - AKB NEWS

टोक्यो से ग्राउंड रिपोर्ट:जापान में हर महीने घरेलू हिंसा के 15 हजार मामले; कोरोना काल में बच्चों के सुसाइड 49% बढ़े लेखक: जूलियन रायल

 दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में शुमार जापान घरेलू हिंसा से जूझ रहा है। मैक्डॉनल्ड्स जापान के पूर्व चेयरमैन 72 वर्षीय एइको हारादा को 6 फरवरी को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 67 वर्षीय मासमित्सु उचियामा को 90 वर्षीय माता-पिता का गला घोंटने के आरोप जेल भेजा गया। इस शख्स ने बताया कि वो माता-पिता पर बढ़ते गुस्से को काबू नहीं कर पाया।

सिर्फ घरेलू हिंसा ही नहीं, आत्महत्या के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। कोरोना काल के दौरान जापान में रिश्तों के ताने-बाने कैसे बिखर रहे हैं, ये घटनाएं इसकी बानगी हैं। टोक्यो मेट्रोपोलिटन इंस्टीट्यूट ऑफ जेरेंटोलॉजी के मुताबिक जापान में 10 साल में पहली बार आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। जापान में जुलाई से अक्टूबर के बीच सुसाइड रेट 16% बढ़ गया, जबकि फरवरी से जून के बीच 14% की गिरावट देखी गई थी।

नवंबर 2016 से अक्टूबर 2020 के बीच कोरोना की दूसरी लहर में बच्चों का सुसाइड रेट 49% बढ़ गया है। महिलाओं के सुसाइड में 37% की बढ़ोतरी हुई है, जो पुरुषों से पांच गुना अधिक है। नवंबर में महिलाओं की सुसाइड के मामले 86% बढ़ गए हैं। घरेलू हिंसा पर दो दशक से स्टडी कर रही प्रो. तोमोको सुगा कहती हैं- ‘पहले पति और पत्नी रोज दफ्तर जाते थे। वे एक-दूसरे से अधिक संपर्क में नहीं रहते थे। लेकिन वर्क फ्रॉम होम और नौकरी खोने की वजह से लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। लिहाजा झगड़े बढ़े हैं।

फिल्म इंडस्ट्री भी डिप्रेशन में; 1800 लोग हर दिन परामर्श ले रहे

कोरोना काल के कारण जापान की फिल्म इंडस्ट्री भी डिप्रेशन से जूझ रही है। जापान के चर्चित अभिनेत्री युको तकेउची ने बीते साल सितंबर में खुदकुशी कर ली। इसके बाद लोग ऑनलाइन परामर्श लेने वालों की संख्या औसतन हर रोज 200 से बढ़कर 1800 हो गई है। इससे पहले 30 साल के अभिनेता अरुमा मिउरा ने खुदकुशी कर ली थी। मामले बढ़ने के बाद जापान ने घरेलू हिंसा को काबू करने के लिए हॉटलाइन नंबर शुरू किया है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads