लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम:इस साल सिर्फ 44 दिनों में ही 17 बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, भोपाल में पेट्रोल 96.37 रु. और मुंबई में 94.93 रु. लीटर पर पहुंचा : नई दिल्ली - AKB NEWS

लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम:इस साल सिर्फ 44 दिनों में ही 17 बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, भोपाल में पेट्रोल 96.37 रु. और मुंबई में 94.93 रु. लीटर पर पहुंचा : नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार पाचवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल की कीमतें 25-30 पैसे तक बढ़ाई गई हैं, वहीं डीजल के दामों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 98.98 रुपए और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 97.05 रुपए और डीजल 86.44 रुपए प्रतिलीटर पर पहुंच गया है।

इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 88.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.74 रुपए पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 94.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.70 रुपए पर बिक रहा है। फरवरी में ये 7वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।

प्रमुख शहरों में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के रेट

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली88.4478.74
मुंबई94.9385.70
चेन्नई90.7083.86
भोपाल96.37

86.84

नोएडा87.2879.16
जयपुर94.8487.02
पटना90.8483.95
चंडीगढ़85.1178.45

44 दिनों में ही 17 बार बढ़े दाम

फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 7 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपए और डीजल 2.26 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

सरकार ने राहत देने से इनकार किया
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने हाल ही में ये साफ कर दिया कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कोई कटौती नहीं की जाएगी। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाना या कम करना सरकार की जरूरतों और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है।

रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।

 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads