पीएनबी फ्रॉड केस:नीरव मोदी के भाई को अमेरिका से लाने की कवायद में जुटी सरकार, ED ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था - AKB NEWS

पीएनबी फ्रॉड केस:नीरव मोदी के भाई को अमेरिका से लाने की कवायद में जुटी सरकार, ED ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था


 पीएनबी के साथ 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले का दोषी नीरव मोदी

  • पंजाब नेशनल बैंक के साथ 6,498 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में नेहल मोदी आरोपी
  • बार-बार समन भेजे जाने और गैरजमानती वारंट के बावजूद जांच में सहयोग नहीं कर रहा
  • भारत सरकार अब नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका से लाने की कोशिश में जुट गई है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 6,498 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में नेहल मोदी को भी आरोपी बनाया गया है। नीरव को ब्रिटेन से लाने की इजाजत भारत सरकार को वहां की अदालत से पहले ही मिल चुकी है।

    शुक्रवार को शुरू हुई नेहल को लाने की अदालती कार्यवाही

    सीबीआई ने बेल्जियम के निवासी नेहल को लाने की कार्यवाही विशेष अदालत में शुक्रवार को शुरू की थी। जांच एजेंसी ने कहा कि नेहल को अमेरिका में किसी दूसरे केस में पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने अपने स्पेशल जज वी सी बर्दे की अदालत में सरकार की तरफ से नेहल को लाए जाने के लिए हलफनामा दाखिल किया था।

    समन के बावजूद नेहल पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

    सीबीआई ने स्पेशल जज ने कहा कि नेहल बार-बार समन भेजे जाने और गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ED) ने इंटरपोल से नेहल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads