नर्सिंग होम में कोविड मरीजों का इलाज:असर्फी काे छाेड़ 4 निजी अस्पतालाें में आज से, काेविड मरीजाें का इलाज; उपायुक्त ने दिया निर्देश : धनबाद - AKB NEWS

नर्सिंग होम में कोविड मरीजों का इलाज:असर्फी काे छाेड़ 4 निजी अस्पतालाें में आज से, काेविड मरीजाें का इलाज; उपायुक्त ने दिया निर्देश : धनबाद


 शहर के चार निजी अस्पतालों में रविवार से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज आरंभ हो जाएगा। 5 निजी अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए कोविड आईसीयू व नन कोविड आइसीयू बेड उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है।

इनमें एशियन जालान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 7 कोविड आईसीयू व 8 नन कोविड आईसीयू, प्रगति नर्सिंग होम में 6 कोविड आईइसीयू व 10 नन कोविड आईसीयू, यशलोक में 4 कोविड आईसीयू व 10 नन कोविड आईसीयू, अशर्फी अस्पताल में 5 कोविड आईसीयू व 15 नन कोविड आईसीयू तथा जिम्स अस्पताल में 10 नन कोविड आईसीयू उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।

 साथ ही सभी अस्पताल को बी टाइप ऑक्सीजन भरे हुए सिलेंडर, फ्लो मीटर के साथ ह्यूमिडिफायर, कनेक्टर और रेंच के साथ ऑक्सीजन मास्क रखने काे कहा गया है। इन अस्पतालाें में रविवार से मरीजाें के लिए सुविधा शुरू हाेनी है। अशर्फी हॉस्पिटल को छोड़ शेष चार अस्पतालों में रविवार से संक्रमित मरीजों की भर्ती लेनी शुरू हो जाएगी।

चार्ज में पीपीई किट, प्रोटेक्टिव इंक्यूपमेंट व दवा शामिल

मध्यम संक्रमण से ग्रसित मरीज, जिन्हें आइसोलेट किया जाएगा व साथ ही ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उनसे आईसीयू लेने के लिए 8000 रुपए व नन आईसीयू के लिए 7500 रुपए, गंभीर मरीजों को आईसीयू सुविधा के लिए 10000 व नन आईसीयू के लिए 9000 रुपए प्रतिदिन तथा अत्यंत गंभीर मरीजोें के लिए आईसीयू की सुविधा लेने के लिए 12,000 और नन आईसीयू के लिए 11,500 रुपए प्रतिदिन देने होंगे। इन सभी चार्जेज में पीपीई किट व अन्य प्रोटेक्टिव इंक्यूपमेंट और मेडिसिन शामिल होंगी।

कितने तैयार हैं शहर के 4 निजी अस्पताल

एशियन जालान अस्पताल

अस्पताल में 7 कोविड आईसीयू व 8 नन कोविड आईसीयू की तैयारी पूरी कर ली गई है। मरीज मिलने पर भर्ती कराया जाएगा।

डाॅ सी राजन, प्रबंधक

जिम्स अस्पताल
जिम्स अस्पताल में 10 नन कोविड आईसीयू बनाने की कवायद तेज कर दी गई थी। रविवार को वार्ड तैयार हो जाएगा।

डॉ प्रकाश सिंह, प्रबंधक

असर्फी अस्पताल

वन इंट्री गेट होने की वजह से व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। इसलिए अभी तक पॉजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
संतोष कुमार सिंह, प्रबंधक

प्रगति नर्सिंग होम
जिला प्रशासन के निर्देश पर संक्रमित मरीजाें के इलाज का इंतजाम कर लिया गया है, मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। फिलहाल सभी बेड फुल हैं।
जय प्रकाश खेतान, संचालक प्रगति नर्सिंग होम

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads