मवेशी बचाने में ट्रेलर मंे घुसी कार पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत - AKB NEWS

मवेशी बचाने में ट्रेलर मंे घुसी कार पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटियाल (माटिहाना) में शुक्रवार को हाइवे-49 पर सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छाेटे बेटे की हालत गंभीर है। उसका इलाज एमजीएम में चल रहा है। मृतकों में यूपी के फतेहपुर के राजकुमार मौर्य (45) और हल्दिया निवासी राजकुमार मौर्य के दोस्त, राजकुमार मौर्य की पत्नी शशि मौर्य (35), बेटा आलोक मौर्य (14), कार चालक हल्दिया पश्चिम बंगाल के राजू नायक (27) शामिल है। छाेटे बेटे अभिलोक मौर्य (9) की हालत गंभीर है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद की है। अर्टिका कार पर सवार यूपी फतेहपुर से राजकुमार मौर्य अपने एक दोस्त, पत्नी शशि मौर्या, बेटा अालोक मौर्य, छोटा बेटा अभिलोक मौर्या और चालक राजू नायक के साथ फतेहपुर से हल्दिया (प. बंगाल) जा रहे थे।

माटियाल गांव के निकट एक मवेशी को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे करीब 100 मीटर तक ट्रेलर के साथ कार घसीटती चली गई। ट्रेलर में पीछे से कार फंस गई थी। राजकुमार मौर्या, उसके एक रिश्तेदार तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन मंगवाकर कार को ट्रेलर से अलग किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 killed including car husband, wife, son in trailer to save cattle


from Dainik Bhaskar 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads