हिनू में गहना चमकाने के नाम पर महिला की चेन और झुमके लेकर ठग हुआ फरार - AKB NEWS

हिनू में गहना चमकाने के नाम पर महिला की चेन और झुमके लेकर ठग हुआ फरार

शुक्ला कॉलोनी हिनू निवासी निशा कुमारी ने डोरंडा थाना में अज्ञात ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, निशा के घर में दिन के 12.30 बजे उनके गेट के पास बाइक से दो लोग आए। दोनों ने कहा कि वे एक उत्पाद बेचते हैं, जो बर्तन व गहने चमकाते है।

निशा ने अपने कान के झुमके और गले के सोने की चेन उन्हें धोने के लिए दे दिया। बाद में एक प्लास्टिक में पाउडर डालकर दोनों ने कहा कि गहने इसी में है। इन्हें एक घंटे तक रहने दिजीएगा। फिर दौड़ कर दोनों भाग निकले। जब निशा ने प्लास्टिक चेक किया तो उसमें उनके गहने नहीं थे। दोनों गहने लेकर बिरसा चौक की ओर भागे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads