BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
झालसा की पहल पर पहली बार ई-लोक अदालत 17 को, पक्षकारों को भेजा नोटिस
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यपालक अध्यक्ष एचसी मिश्रा की पहल पर राज्य में पहली बार ई-लोक अदालत का आयोजन 17 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस निर्गत करने के लिए कई टीम बनाई गई है।
साथ ही सभी बैंक और अन्य संस्थाओं के साथ बैठक कर अधिकतम मामलों के निस्तारण हेतु कार्य योजना तैयार की गई है। मालूम हो कि लाॅकडाउन के कारण मासिक लोक अदालत का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से सुलहनीय मामले तथा अन्य मामले, जिसका निस्तारण मासिक लोक अदालत के माध्यम से होता था, वह रुक गया है। ई-लोक अदालत के माध्यम से लाॅकडाउन के कारण लंबित मामलों में ई-लोक अदालत के माध्यम से कमी आएगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें