बोतल चुनने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से डोरंडा के युवक के दोनों पैर कटे, मौत - AKB NEWS

बोतल चुनने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से डोरंडा के युवक के दोनों पैर कटे, मौत

नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से डोरंडा निवासी आकाश कुमार (22) के दोनों पैर कट कर अलग हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को आकाश प्लास्टिक बोतल चुनने के लिए बड़कीपोना और मायल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। प्लास्टिक बोतल चुनने के क्रम में नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिस कारण उसके दोनों पैर कट गए।

घटना की सूचना आरपीएफ रामगढ़ और स्थानीय पुलिस रजरप्पा को दी गई। सूचना पाते ही आरपीएफ और पुलिस वहां पहुंची। जख्मी हालत में ट्रैक पर पड़े युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस संबंध में यूडी कांड संख्या दर्ज कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads