BREAKING NEWS
CAREER
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
शिक्षकों की बन रही वरीयता सूची, दूर होंगी प्रोन्नति बाधाएं
प्राथमिक शिक्षा निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के प्रति निदेशालय गंभीर है। सारे डीएसई को शिक्षकों की वरीयता सूची और रोस्टर तैयार करने का आदेश दिया गया है। वे गुरुवार को अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले संघ के प्रतिनिधियों ने वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
कहा- मिडिल स्कूलों में प्रिंसिपल के 95 प्रतिशत पद रिक्त हैं, इन्हें प्रोन्नति से भरा जाए। कॉमर्स स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को समाज अध्ययन विषय में प्रोन्नत किया जा सकता है। रांची यूनिवर्सिटी ने कहा है कि कॉमर्स के शिक्षकों को समाज अध्ययन विषय में प्रमोशन दिया जा सकता है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें