रांची में शर्मसार करने वाली घटना, 60 साल के मकान मालिक ने किराएदार की 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म - AKB NEWS

रांची में शर्मसार करने वाली घटना, 60 साल के मकान मालिक ने किराएदार की 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बुधवार काे 60 साल के मकान मालिक ने अपने ही किराएदार की चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आराेपी दीनानाथ शर्मा काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी पेशे से बढ़ई है। बच्ची काे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। काेतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि बच्ची के माता-पिता अंडा बेचते हैं। बुधवार काे दाेनाें काम के लिए घर से बाहर थे।

इसी दाैरान माैका देखकर आराेपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता जब काम से लाैटे ताे बच्ची बिना कपड़े के ही गहरी नींद में साे रही थी। उसकी हालत देखकर माता-पिता काे अनहाेनी की आशंका हुई। बच्ची काे जगाया ताे वह जाेर-जाेर से राेने लगी। फिर राेते हुए मां काे आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनाें ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस तत्काल माैके पर पहुंची और आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads