एअर इंडिया के कर्मचारियों पर एक और मुसीबत, वेतन कटौती में विरोध के बावजूद कंपनी कर्मचारी भत्तों में 50 प्रतिशत तक कटौती करेगी - AKB NEWS

एअर इंडिया के कर्मचारियों पर एक और मुसीबत, वेतन कटौती में विरोध के बावजूद कंपनी कर्मचारी भत्तों में 50 प्रतिशत तक कटौती करेगी

सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया कर्मचारियों की सैलरी में कटौती को लेकर विरोध के बावजूद कर्मचारी भत्तों में 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती कर दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कदम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर उठाया गया है।

 इसे एअर इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने मंजूरी दी है। भत्तों का रेशनेलाइजेशन पहली अप्रैल, 2020 से लागू होगा और एअर इंडिया बोर्ड की समीक्षा तक लागू रहेगा। सभी कर्मचारियों के लिए भत्तों में कटौती की गई है।

कंपनी कर चुकी है40 फीसदी सैलरी कटौती का ऐलान

पिछले सप्ताह ही एअर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स और पायलट्स की सैलरी में 40 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक, वेतन में की गई ये कटौती 1 अप्रैल 2020 से लागू होगी। बता दें कि एअर इंडिया हर महीने अपने कर्मचारियों को 230 करोड़ रुपए का भुगतान वेतन और भत्तों के तौर पर करती है। इस समय कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही है।

डीपीई भत्तों के अलावा अन्य भत्तों में कटौती की दर 40%

वेतन और भत्ते (आईडीए, एचआरए और बेसिक पे से संबद्ध अन्य भत्ते) पहले की तरह ही रहेंगे। डीपीई भत्तों के अलावा अन्य भत्तों में कटौती की दर अलाउंस की 40 प्रतिशत होगी। इसमें फ्लाइंग अलाउंस, एग्जिक्यूटिव फ्लाइंग अलाउंस, स्पेशल पे वाइड बॉडी अलाउंस, डोमेस्टिक ले ओवर अलाउंस, चेक अलाउंस, इंस्ट्रक्टर अलाउंस, एक्जामिनर अलाउंस और अतिरिक्त लैंडिंग अलाउंस शामिल हैं।

फ्लाइंग अलाउंस का भुगतान घंटों के आधार पर होगा

फ्लाइंग अलाउंस का भुगतान किसी पायलट द्वारा एक महीने में उड़ान के घंटों के आधार पर किया जाएगा। हालांकि किसी विशेष मामले में उड़ान के लिए उपलब्ध सभी पायलट्स को वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के दौरान महीने में 20 घंटे की उड़ान या उससे अधिक होगा उसके लिए संशोधित उड़ान भत्ता दर पर भुगतान किया जाएगा।

नाॅर्मल रेंज के स्टाफ के भत्तों में 30 प्रतिशत की कटौती

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक जनवरी, 2016 के पत्र के अनुसार, अन्य लागू शर्ते और जुर्मानें यथावत रहेंगे। सामान्य श्रेणी के अधिकारियों के लिए वेतन और भत्ता (बेसिक पे से संबद्ध बेसिक, आईडीए और एचआरए) अपरिवर्तित रहेगा। हालांकि अन्य भत्तों में 50 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी। नाॅर्मल रेंज के स्टाफ के लिए भत्तों में 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी और ऑपरेटर्स के लिए भी 30 प्रतिशत की ही कटौती की जाएगी। स्थाई और अनुबंध वाले केबिन क्रू के लिए भत्तों में 20 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads