BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
रांची विवि के पीजी विभाग के स्टूडेंट्स का विषयवार होगा कैंपस सलेक्शन
रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय से गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सदस्यों ने भेंट कर प्लेसमेंट को लेकर बातचीत की। पीजी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए विषयवार प्लेसमेंट का प्रस्ताव रखा।
पहले चरण में ग्रामीण विकास विभाग और दूसरे चरण में जूलॉजी के छात्र-छात्राओं का कैंपस सेलेक्शन के लिए ड्राइव चलाया जाएगा। वीसी ने कहा कि वैश्विक महामारी में जेएसएलपीएस के द्वारा आरयू के छात्र-छात्राओं का कैंपस सलेक्शन का अवसर प्रदान करना छात्रहित में उठाया गया कदम है।
मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के अजित विश्वकर्मा ने जेएसएलपीएस का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के रिजनल प्रोजेक्ट ऑफिसर रतनलाल गोराई, दीप्ति डायना कुल्लू, जेसीएम के अजीत विश्वकर्मा, आशिफ हुसैन, काशिफ अहमद और सिद्धान्त समेत अन्य थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें