आदिवासी जमीन पर अलाॅट किए पीएम आवास, लाभुकाें के खाते में भेज दी राशि - AKB NEWS

आदिवासी जमीन पर अलाॅट किए पीएम आवास, लाभुकाें के खाते में भेज दी राशि

प्रधानमंत्री आवास याेजना में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दाे-चार माह पर काेई नई गड़बड़ी सामने आ रही है। ताजा मामला आदिवासी जमीन से जुड़ा है। नगर निगम ने 10 से अधिक ऐसे लाभुकाें काे प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिया है, जाे आदिवासी जमीन पर रह रहे हैं। आवास याेजना के नियमाें के अनुसार, दान में मिली या आदिवासी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है।

लेकिन, नगर निगम के अफसराें और कर्मियाें ने इन नियमाें काे ताक पर रखकर आवंटन कर दिए। ऐसे कई लाभुकाें के बैंक खाते में आवास निर्माण की राशि भी भेज दी। पिछले दिनाें लाभुकाें के कागजात की जांच के दाैरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ। अब निगम के अफसराें के सामने आंवंटित राशि काे वापस मांगने के अलावा काेई चारा नहीं रह गया है। ऐसे लाभुकाें के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए, इस बारे में नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।

विभाग के मार्गदर्शन का कर रहे हैं इंतजार

आदिवासी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का खुलासा हुआ है। यह मामला दाे-तीन साल पुराना है। सभी लाभुकाें काे राशि भेजी जा चुकी है। इन लाभुकाें के खिलाई अब क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसके लिए विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।’’ माेहम्मद अनीश, नाेडल पदाधिकारी, पीएमएवाई






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads