टुंडी पहाड़ में डेरा जमाए 25 हाथियों का झुंड सलैया जंगल पहुंचा, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान - AKB NEWS

टुंडी पहाड़ में डेरा जमाए 25 हाथियों का झुंड सलैया जंगल पहुंचा, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान

पिछले कई सप्ताह से टुंडी पहाड़ में शांतिपूर्वक डेरा जमाए हुए 25 हाथियों का दल बीते सोमवार की रात टुंडी पहाड़ से शांतिपूर्वक नीचे उतर कर पहाड़ के तलहटी में बसे गांव भगुडीह एवं नौहाट में धान के खेतों को नुकसान पहुंचाते हुए मझिलाडीह गांव पहुंचा। यहां देवानंद रजवार के खेत में लगे मक्के की फसल को रौंदते हुए आसपास के धान के फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

हाथियों का झुंड टुंडी-गिरिडीह मुख्य पथ को पार करते हुए मंगलवार की सुबह से कोलहर पंचायत के सलैया जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों का झुंड आराम से जंगली पत्तों का भोजन किया तथा पास ही स्थित एक तालाब में जल क्रीड़ा भी किया। बता दें कि 25 हाथियों के झुंड में 4 बच्चे भी शामिल हैं।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads