भूमि विवाद की एसडीएम से शिकायत, गिरफ्तारी की मांग
सरखेलडीह मोहल्ला के सुबोध बाउरी के नेतृत्व में मोहल्ले के दलित महिला एवं पुरुष एसडीएम सुधीर कुमार को आवेदन देकर तरुण कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता एवं तीन अज्ञात की गिरफ्तारी की मांग किया। सुबोध बाउरी ने एसडीएम से कहा कि उन्हें लगातार सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत तौर पर विपक्षी द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। सुधीर बाउरी ने कहा कि घटना के बाद से लगातार विपक्षी द्वारा स्वयं एवं अज्ञात लोगों को भेजकर धमकी दी जा रही है कि केस वापस ले लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे।
एसडीएम द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके आवेदन के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुबोध बाउरी प्लॉट संख्या 2004 मौजा जामताड़ा रखवा 3 कट्ठा जमीन पर वर्ष 1937 से तीन पीढ़ी से घर बनाकर वसोवास करते आ रहे है। वर्तमान समय में सुबोध बाउरी द्वारा किसी तरह पक्का मकान बनाकर सपरिवार वहां रहता है। गत 8 जुलाई को तरुण कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता एवं तीन अज्ञात लोगों के साथ आकर सुबोध बाउरी एवं उनके परिवार से बोला कि यह जमीन हमारा है इसे खाली कर दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सुबोध बाउरी द्वारा आपत्ति जताया गया किया हमारा जमीन है हमारा घर है एवं धमकी देकर मारपीट कर घर से घसीट कर सड़क पर लाकर अभद्र भाषा एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3ygOQ
https://ift.tt/2ZYBmEX

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें