आईआरबी झिलुआ का जवान कोरोना पॉजिटिव - AKB NEWS

आईआरबी झिलुआ का जवान कोरोना पॉजिटिव

आईआरबी झिलुआ में पदस्थापित 37 साल एक जवान कोरोना पॉसिसिटिव मिला है। जवान आरएनए व एसआरएस जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद संक्रमित को कोविद 19 अस्पताल उदलबनी में लाया गया। इस बात की पुष्टि उपायुक्त गणेश कुमार ने किया। संक्रमित का जांच जामताड़ा में ही किया गया। जानकारी के अनुसार जवान देवघर का रहनेवाला है। गत बुधवार को जवान देवघर स्थित अपने घर गया था।

जहां उसके पड़ोस में पटना से आये कुछ लोगों के संपर्क में वह आया था। गुरुवार को जवान जामताड़ा के आईआरबी कैम्प झिलुआ पहुंचे। जहां उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया। इसी बीच जवान को पटना से फोन आया कि वे लोग कोरोना पॉजीटिव हो गए है। इसलिए वे भी अपना जांच करवा लें। जानकारी मिलने के बाद जवान जांच कराने के लिए झिलुआ से जामताड़ा आया। परन्तु जांच से पूर्व जवान एसबीआई मुख्य शाखा में गया था।

डीसी के निर्देश पर 57 लाेगाें का लिया सैंपल

वहीं दूसरी ओर डीसी के निर्देश पर आईआरबी झिलुआ के अन्य जवानों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग किया गया। इस दौरान डॉ दुर्गेश झा, डॉ अजित कुमार दुबे की उपस्थिति में कुल 57 लोगों का सैंपल का कलेक्शन अरटीपीसीआर टेस्ट के लिया। कैम्प को प्रशासन ने सील कर दिया है। जिस स्थान पर संक्रमित जवान रह रहा था उस स्थान को इपिक सेंटर बना दिया गया है। इसके अलावे 165 लोगों का सैम्पल ट्रू नेट जांच के लिए लिया गया है।

आईआरबी कैंप झिलुवा के एक जवान का ट्रूनेट जांच पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए सभी जवानों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार दास, डॉ केदार महतो एवं डॉ अर्पिता बेड़ा द्वारा 57 वैसे जवानों का स्वास्थ जांच किया गया जो उस जवान के संपर्क में आए थे। इस जांच के अवसर पर जामताड़ा के चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा भी उपस्थित थे।स्वास्थ्य जांच के अवसर पर आरटीपीसीआर जांच के लिए रिपोर्ट भी संकलित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7gbPM
https://ift.tt/2ZYBmEX
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads