छात्राओं ने मारी बाजी... साइंस में पूजा, कॉमर्स में शुभांगी और आर्ट्स में राहुल बने गुमला जिले के टॉपर, शौर्य, प्रियांशु, तानिया को मिला दूसरा स्थान
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के विज्ञान संकाय में कुल 85 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इसमें पूजा कुमारी ने 95.2 प्रतिशत, शौर्य गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत, कनिका सिन्हा ने 93.4 प्रतिशत, आस्था ओहदार ने 91.4 प्रतिशत, ईशान राज ने 90.8 प्रतिशत, पलक प्रिया कुमारी ने 90.6 प्रतिशत, अनुष्का गुप्ता ने 89.4 प्रतिशत, ईशा जायसवाल ने 89 प्रतिशत, शौर्य रंजन ने 88.8 प्रतिशत, कुमारी दिव्य ज्योति सिन्हा ने 88.4 प्रतिशत, डाली वर्मा ने 87.6 प्रतिशत, अंकिता वर्मा ने 87.6 प्रतिशत प्राप्त किया। विज्ञान संकाय डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला से 85 बच्चे सम्मिलित हुए। इसमें 75 प्रतिशत से ऊपर अंक कुल 40 बच्चों ने प्राप्त किया। वहीं 78 बच्चों ने 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया। विज्ञान संकाय का पास परसेंटेज 98.8 प्रतिशत रहा।
कॉमर्स संकाय में शुभांगी झा ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप : कॉमर्स संकाय में कुल 32 विद्यार्थी सम्मिलित हुए । इसमें शुभांगी झा ने 92.8 प्रतिशत, प्रियांशु सिन्हा ने 91.6 प्रतिशत, समृद्धि सिंह ने 91 प्रतिशत, ईशा रानी बारला ने 90.8 प्रतिशत , प्रद्युम्न प्रसाद ने 87.4 प्रतिशत अंक, शाकिब रज़ा ने 86.6 प्रतिशत , प्रसन्न सेन ने 86.2 प्रतिशत,करुणा लुगुन ने 82.8 प्रतिशत,जागृति गुप्ता ने 78.8 प्रतिशत तथा मोहित खण्डेवाल ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। ज्ञात हो कि डीएवी गुमला में कॉमर्स संकाय में कुल 32 छात्र -छात्राएं सीबीएसई की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे । इसमें 90 प्रतिशत से ऊपर अंक 4 बच्चों ने प्राप्त किया व 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच 4 बच्चे रहे जबकि 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच 9 बच्चों ने जगह बनाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें