कपाली में दीवार गिरी, साकची, सोनारी, मानगो में जलजमाव; अगले दो दिनों तक बारिश के आसार - AKB NEWS

कपाली में दीवार गिरी, साकची, सोनारी, मानगो में जलजमाव; अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

शहर में मंगलवार दाेपहर तक तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दाेपहर बाद बादल छाए व गरज के साथ बारिश हुई, जाे देर रात तक जारी रही। शहर में 80 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई, जाे इस सीजन की सबसे तेज बारिश है। इस दाैरान कपाली में तेज बारिश से दीवार गिर गई, लेकिन काेई हताहत नहीं हुआ। इधर, बारिश से माैसम सुहाना हाे गया और गर्मी से लाेगाें काे राहत मिली।

इस दाैरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 80 प्रतिशत व न्यूनतम 72 प्रतिशत रही। माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे अगले दाे दिनाें तक बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश हाेगी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

सड़क पर पानी भरने से धीमी रही ट्रैफिक

मंगलवार काे बारिश की रफ्तार विभिन्न क्षेत्राें में अलग-अलग रही। मानगाे, साकची, साेनारी में तेज बारिश की वजह से कई जगह जल जमाव की स्थित देखने काे मिली। वहीं, बिष्टुपुर, अादित्यपुर जुगसलाई में बारिश की रफ्तार थाेड़ी कम रही। इसके बाद भी इन क्षेत्राें में सड़काें पर पानी भर गया।

इधर, बाढ़ का खतरा...कभी भी खुल सकता है ब्यांगविल डैम फाटक

लगातार बारिश व ओडिशा के मयूरभंज के ब्यांगविल में खरकई नदी पर बनाए डैम का फाटक खुलने से प्रशासन तैयारी कर रहा है। शहर के निचले हिस्से में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए डीसी सूरज कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट किया। प्रशासन भयूरभंज प्रशासन के नियमित संपर्क में है। मयूरभंज प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम प्रशासन को सूचना दी है कि ब्यांगविल डैम खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

कभी भी डैम का फाटक खोला जा सकता है। डैम का फाटक खोलने के बाद पानी जिला की सीमा में आठ से 10 में घंटे पहुंचता है। तीनों नगर निकाय के पदाधिकारी व जमशेदपुर प्रख‌ंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी अपन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए शेल्टर होम चिंहित करें।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads