किराया वृद्धि के लिए ऑटो चालक का आंदोलन, ऑटो नहीं चलने से आने जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी - AKB NEWS

किराया वृद्धि के लिए ऑटो चालक का आंदोलन, ऑटो नहीं चलने से आने जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी

राहुल चौक से धनबाद, बाघमारा व अन्य स्थान के लिए चलने वाली ऑटो के चालक किराया में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलन पर उतर आए। आंदोलनकारी चालक उक्त राह से गुजरने वाले तमाम ऑटो को जबरन रोक रहे थे। ऑटो नहीं चलने से आने जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सवारियों को ऑटो से उतार दिया गया। जिसके कारण सवारियों को पैदल गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

चालकों का कहना था कि दिन प्रतिदिन डीजल की दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जबकि किराया पहले जैसा ही है। राहुल चौक से धनबाद जाने वाली ऑटो को धनबाद में घुसने तक नहीं दिया जाता। इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। चालकों ने कहा कि मांग पूरी नही हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

झरिया में ऑटाे चालकाें की हड़ताल से यात्री हुए परेशान

झरिया|झरिया काेयलांचल में मंगलवार काे ऑटाे चालक हड़ताल पर थे। किसी भी स्थान से ऑटाे का परिचलन नहीं हुआ। जिसका असर झरिया के व्यापारियाें पर पड़ा। बाहर से आने वाले यात्री भी परेशान रहे। ऑटाे चालक एसाेसिएशन के सदस्याें ने चालकाें काे ऑटाे चालने से राेकते रहे। एसाेसिएशन की मांग है कि जिला प्रशासन किराया भाड़ा सुनिश्चित करे। ताकि किराया भाड़ा काे लेकर सवारियाें से किसी तरह का विवाद नहीं हाे।

ऑटाे का परिचालन नहीं हाेने के कारण ड्यूटी व ट्रेन पकड़ने वाले लाेगाें काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। झरिया के 4 नम्बर माेड़, लक्ष्मीनिया माेड़, बाटा माेड़, कतरास माेड़, फुसबंगला माेड़ पर यात्री वाहनाें के इंतजार में घंटाे खड़े रहे। ऑटाे नहीं मिलने पर अन्य वाहनाें से या पैदल लाेगाेंं काे सफर तय करना पड़ा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads