बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव, वेतन भुगतान के लिए कंपनी लेगी 500 करोड़ का लोन - AKB NEWS

बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव, वेतन भुगतान के लिए कंपनी लेगी 500 करोड़ का लोन

बीसीसीएल बोर्ड की मंगलवार को सीएमडी गोपाल सिंह की अध्यक्षता में कोयला भवन में बैठक हुई। इसमें वेतन भुगतान और अन्य देनदारियों के लिए बैंकों से 500 करोड़ रुपया कर्ज लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। कंपनी को फिलहाल इन मदों में कम-से-कम 1100 करोड़ रुपए की जरूरत है, जबकि उसके पास अभी सिर्फ 500 करोड़ रुपए हैं। वेतन के पहले जीएसटी समेत अन्य सरकारी देनदारियों का भुगतान जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी भरना होगा।

ऐसे में कंपनी के पास बैंकों से लोन लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसके पहले भी कंपनी 1700 करोड़ रुपए लोन ले चुकी है। बुधवार को बोर्ड के बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद वित्त विभाग गुरुवार को बैंकों से बात कर लोन लेगा। शुक्रवार तक वेतन भुगतान के संभावना जताई जा रही है। 

बैठक में सीएमडी गोपाल सिंह के अलावा डीटी ओपी राकेश कुमार, डीटी पी एंड पी चंचल गोस्वामी, डीएफ समीरण दत्ता, डीपी पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads