इनकैब कंपनी के मामले की जांच शुरू - AKB NEWS

इनकैब कंपनी के मामले की जांच शुरू

ऑथराइज्ड रिप्रजेंटेटिव ऑफ वर्कमैन ऑफ जमशेदपुर के भगवती सिंह ने गोलमुरी इनकैब मामले को लेकर गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत की है। इसमें कोलकाता के न्यू अलीपुर निवासी शशि अग्रवाल (रिजोलुशन प्रोफेशनल, कोलकाता), कमला मिल्स लिमिटेड, मुंबई के डायरेक्टर रमेश घमंडीराम गोवानी, फास्कूआ इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रमेश घमंडीराम गोवानी, पिजस एसेट रिकन्सट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई, एसके टुटेजा, वीके चोपड़ा, प्रकाश बसंतलाल मेहता, एन रंगाछागरी, मनीष गुप्ता एवं असीत कुमार बसु को आरोपी बनाया है। दर्ज शिकायतवाद में कहा गया है कि उक्त सभी आरोपियों ने पिछले 12 साल से कंपनी में पर कब्जा कर रखा है।

उक्त लोगों ने कंपनी का 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। जिसमें कोलकाता में कंपनी कार्यालय तथा पुणे स्थित कार्यालय का किराया तथा कंपनी क्वार्टर का किराऐ की राशि शामिल है। इसके अलावा 6 साल से पुणे से आर्य कंपनी की प्रॉफिट भी घोटाला राशि में शामिल है। 30 करोड़ रुपए डायरेक्टर रमेश ने कंपनी के प्रॉफिट के पैसों को दूसरी जगह पर इन्वेस्ट कर उसका लाभ ले रहे हैं। इन घोटालों के कारण वर्तमान को आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है। उनको मेडिकल की सीधा भी नहीं दी गई है।

 इसके अभाव में कुछ लोगों की मौत भी हुई है। डायरेक्टर रमेश की मिलीभगत से ही गोलमुरी इनकैब कंपनी में आग लगाकर दस्तावेजों को मिटाने का काम किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads