विदेश के कम कोरोना इफेक्टेड शहर में होगी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, मेकर्स ने जमा की करीना समेत अन्य कलाकारों की पासपोर्ट डिटेल्स - AKB NEWS

विदेश के कम कोरोना इफेक्टेड शहर में होगी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, मेकर्स ने जमा की करीना समेत अन्य कलाकारों की पासपोर्ट डिटेल्स

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। चंडीगढ़, अमृतसर, राजस्‍थान में फिल्‍म की तकरीबन 60 से 70 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। 30 फीसदी बचे हिस्‍से को शूट करने के लिए अब मेकर्स ने विदेश में शूटिंग करने का फैसला लिया है।





चार्टर्ड प्लेन से रवाना होने की तैयारी

आमिर खान फिलम्‍स में काम करने वाले एक शख्‍स ने बताया कि करीना कपूर खान से लेकर फिल्‍म के बाकी कलाकारों की पासपोर्ट डिटेल्‍स मंगवाई गई हैं। सब 14 अगस्‍त का इंतजार कर रहे हैं कि कोरोना वैक्‍सीन आती है या नहीं। उसके बाद वो लोग सितम्बर में यूरोपियन कंट्री की रवानगी कर सकते हैं। अभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में टिकटों की उपलब्‍धता देखी है। तय किया जा रहा है कि ट्रैवल का मोड क्‍या रहने वाला है। टीम में ज्‍यादातर लोगों का मानना है कि सुरक्षा के लिहाज से चार्टर्ड प्‍लेन बुक करके ही संबंधित लोकेशन पर पहुंचा जाए।

पंचगनी से लगातार संपर्क में आमिर

आमिर खुद पूरी डेवलमेंट पर नजर रखे हुए हैं। वे इन दिनों ज्‍यादातर मुंबई से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित पंचगनी में रह रहे हैं। वहां से उनका मुंबई आना जाना लगा हुआ है। पंचगनी से वो लगातार प्रोडक्‍शन की टीम के संपर्क में रहकर जरूरी एडवाइस दे रहे हैं। फिल्‍म ‘फॉरेस्‍ट गम्‍प’ की रीमेक है। उसके राइट्स वॉयकॉम18 के पास है। उनके प्रमुख अजित अंधारे से दैनिक भास्‍कर ने संपर्क किया। उन्‍होंने इस डेवलपमेंट पर हां या ना कुछ नहीं कहा, पर उनके कनिष्‍ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने सितम्बर से टीम के शूट पर जाने की बात को स्‍वीकारा है।

इंडिया के 40 साल की घटनाओं का कोलाज

दैनिक भास्‍कर को फिल्‍म से जुड़ी एक और अहम जानकारी मिली है। वह यह कि फिल्‍म में देश के पिछले 40 सालों में हुए महत्‍वपूर्ण सियासी, सामाजिक और आर्थिक उथल-पुथल का कोलाज है। आमिर का किरदार उन चार दशकों की घटनाओं का साक्षी बनता है। फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले अतुल कुलकर्णी का है। उन्‍होंने पिछले तीन सालों में उन सभी घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए पटकथा तैयार की है।

दंगल वाले ढर्रे पर चल रहे आमिर

आमिर ने लाल सिंह चड्ढा में भी दंगल वाला ढर्रा अपनाया है। उन्‍होंने पहले बढ़े हुए वजन में अपने पोर्शन शूट किए। अब अप्रैल से दिल्‍ली में वो लीन अवतार में शूट पर जाने वाले थे, मगर कोरोना और लॉकडाउन ने पूरी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

अक्षय भी शूटिंग के लिए लेंगे चार्टर्ड प्लेन का सहारा

अक्षय कुमार चार्टर्ड प्‍लेन से इंग्‍लैंड के उन इलाकों में बैलबॉटम फिल्म की शूटिंग करने जाएंगे, जहां कोरोना का असर कम है। माना जा रहा था कि वो आनंद एल राय की अतरंगी रे के लिए बनारस भी उसी ढर्रे पर प्‍लान कर सकते हैं। पर उनके करीबियों ने इसे खारिज किया है। यूपी के विभिन्‍न इलाकों में कोरोना के मामलों में गिरावट नहीं है। लिहाजा वहां जाकर शूट करने का प्‍लान किसी का नहीं है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads