शहर में छह कोरोना जांच केंद्र में 152 लोगों का टेस्ट सात मिले पाॅजिटिव, एमजीएम काॅलेज में जांच शुरू
शहर में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 6 स्थानों पर कोरोना जांच केंद्र शुरू किया है। रोज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जांच की जाती है। केन्द्रों में पहले मंगलवार को 172 व बुधवार को 152 लोगों की जांच की, सात पॉजिटिव मिले। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा- कोरोना को लेकर भयभीत न रहे। कोरोना जांच केंद्र पर जाकर जांच करा सकते हैं, परेशानी होने पर विभाग से संपर्क कर सकते हैं
जल्द ही अन्य जगहों पर भी कोरोना जांच केंद्र खोलेंगे, ताकि लोगों को जांच कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच केंद्र को 72 घंटे बंद रखने के बाद बुधवार को शुरू किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पीके बारला ने कहा- यहां लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर व अन्य कर्मचारी पाॅजिटिव हो गए थे, लैब इन्फेक्टेड हो गया था।
25 सितंबर को यहां होगी जांच
जेएनएसी, मानगो नगर निगम क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट के कर्मियों की जांच के लिए 25 सितंबर को जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच का स्थल निर्धारण किया है। बिष्टुपुर के रामाडा, जिंजर, साकची के केरला समाजम स्कूल, एजीएम अस्पताल के समीप आईडीएसपी के समीप, कदमा मार्केट, सोनारी, मानगो के साउथ प्वाइंट स्कूल, आरबीएस स्कूल में सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें