घर में काम करने वाली बच्ची से ईंटभट्ठा के मालिक ने किया दुष्कर्म, 11 साल की बच्ची के बयान पर केस दर्ज - AKB NEWS

घर में काम करने वाली बच्ची से ईंटभट्ठा के मालिक ने किया दुष्कर्म, 11 साल की बच्ची के बयान पर केस दर्ज

मानगो थाना क्षेत्र के एनएच-33 अनंतरा फ्लैट के सामने रहने वाले ईंटभट्ठा के मालिक अनीश कुमार ने घर में काम करने वाली 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पारानी तिर्की से शिकायत की। उन्होंने पुलिस की मदद से नाबालिग को अनीश कुमार के घर से बरामद किया। बच्ची से सीडब्ल्यूसी ने पूछताछ की। जिसके बाद दुष्कर्म की बात सामने आई। सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर एमजीएम थाना में बच्ची के बयान पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक अनीश कुमार की पत्नी रांची में एनजीओ चलाती है। वह रांची में रहती हैं और अनीश कुमार मानगो घर में रहते हैं। अनीश रोजाना रात में बच्ची को अपने कमरे में ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर कुछ लोग आते तो उन्हें डराधमका कर भगा देता।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads