शव दिया, रास्ते से पॉजिटिव बताकर वापस मंगाया, टीएमएच में पहले रिपोर्ट निगेटिव बताया गया, परिजनाें ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा
बागबेड़ा निवासी राजू प्रजापति (64) की मंगलवार काे देर रात टीएमएच में इलाज के दौरान माैत हो गई। किडनी की समस्या से जूझ रहे राजू प्रजापति को परिजनाें ने डायलसिस के लिए दाेपहर में अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 12.30 बजे उनकी मौत हो गई। राजू के पुत्र बबलू प्रजापति ने बताया कि बुधवार काे अस्पताल में उसके पिता की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शाम चार बजे शव काे परिजनाें काे सौंप दिया गया।
वे लाेग एंबुलेंस से शव काे घर ले जा रहे थे। अभी जुगसलाई फाटक के पास पहुंचे ही थे कि अस्पताल से एंबुलेंस चालक को फोन कर मृतक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव बताकर शव काे वापस टीएमएच मंगा लिया गया। इस वाकये से परिजन परेशान हो गए और अस्पताल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुत्र बबलू ने कहा कि आखिर जिस शव को पहले निगेटिव बताया गया था, उसकी रिपाेर्ट पॉजिटिव कैसे आ गई।हालांकि शव अस्पताल पहुंचने के बाद कर्मियाें ने दाेबारा कागजात की जांच की।
मैंने चारों तरफ मौत देखी, काेराेना काे हल्के में न लें- एके.श्रीवास्तव
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष व उद्यमी एके श्रीवास्तव ने 82 साल की उम्र में कोरोना को मात दे दी। वे पिछले 19 दिनों तक टीएमएच के सीसीयू में इलाजरत रहने के बाद घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना को हल्के में नहीं लें, डॉक्टर की सलाह पर काम करें। उन्हाेंने बताया कि अब खतरे से बाहर हूं। बीपी, शुगर और सांस लेने की पुरानी बीमारी के साथ जंग जीता। मैंने अपने चारों तरफ मौत देखी है। पहले लोग जीवित थे और प्रतिक्रिया कर रहे थे और अगले ही पल वे चले गए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें