BREAKING NEWS
Covid-19
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
जमशेदपुर में 117 नए मरीज; एक मौत, 112 ठीक हुए रिकवरी रेट झारखंड राज्य और राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर रहा
पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट झारखंड राज्य और राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर रहा। रिकवरी रेट 82.4 प्रतिशत रहा जबकि झारखंड राज्य का रिकवरी रेट 78.69 प्रतिशत और देशव्यापी स्तर पर 78.60 प्रतिशत रिकवरी रेट है। वहीं जिले में कोरोना मरीजों का मृत्युदर 2.4 प्रतिशत है। बुधवार को कुल 117 नए मरीज मिले। 112 संक्रमणमुक्त हुए। मानगो निवासी (57) पुरुष की मौत भी हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 299 तक पहुंच गई है। कुल मरीजों की संख्या 12,487 है। 10,190 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य में 1141 नए केस, 3 की मौत, लेकिन 1232 ठीक भी हुए
झारखंड में रोज एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 1141 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें रांची से सबसे अधिक 413 मरीज मिले। इधर, तीन मौतें भी हुई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें