शहर में इस बार समितियां नहीं लेंगी चंदा कम खर्च में साधारण रूप से मनेगा दुर्गोत्सव, कोरोना संक्रमण और आर्थिक तंगी को देखते हुए समितियों की तैयारी शुरू - AKB NEWS

शहर में इस बार समितियां नहीं लेंगी चंदा कम खर्च में साधारण रूप से मनेगा दुर्गोत्सव, कोरोना संक्रमण और आर्थिक तंगी को देखते हुए समितियों की तैयारी शुरू

कोरोना काल में इस बार शहर में कम खर्च में साधारण रूप से दुर्गाेत्सव मनेगा। पूजा समितियों का कहना है कि जब छोटे रूप में ही उत्सव मनाना है, तो लोगों से चंदा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण आमजन से लेकर व्यापारी वर्ग तक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, ऐसे में उन पर भार डालन उचित नहीं है। समितियों का यह भी कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण दुर्गा उत्सव प्रतिवर्ष की तरह मना पाना मुश्किल होगा। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी दुर्गा पूजा को लेकर कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है फिर भी लोग अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है।

शहर की प्रमुख समितियों के पदाधिकारियों ने लिया यह फैसला

हिंद क्लब रानीकुदर
बाजार के दुकानदारों से नहीं लिया जाएगा चंदा

इस बार हिंद क्लब श्री दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यगण बाज़ार में चंदा लेने नहीं जाएंगे। पूजा समिति के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने बताया कि वर्ष 1943 से निस्तर सभी के सहयोग से मां दुर्ग की स्थापना हो रही है। इस बार सादगी से पूजा होगी।

टिनप्लेट इवनिंग क्लब
सिर्फ कमेटी मेंबर्स देंगे मदद, भोग नहीं बंटेगा

श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, टिनप्लेट इवनिंग क्लब इस बार 88वीं पूजा मनाएगा। उपाध्यक्ष सत्यनारायण दास ने बताया कि साधारण आयोजन होगा। सहयोग राशि नहीं ली जाएगी। सिर्फ कमेटी मेंबर्स की मदद से दुर्गाजी की स्थापना होगी। भोग भी नहीं बंटेगा।

बागबेड़ा रोड नंबर 4
व्यापारियों से चंदा नहीं लेंगे, सादगी से होगी पूजा

श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, बागबेड़ा रोड नंबर 4 में इस वर्ष साधारण रूप से दुर्गा उत्सव मनाएगा जाएगा। अध्यक्ष पवन ओझा कोरोना के मुताबिक शहर में व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए समिति व्यापारियों से चंदा नहीं लेगी। साधारण रूप से उत्सव मनाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार पूजा समितियों ने शहर में सुरक्षित दुर्गा पूजा उत्सव मनाने के लिए पहल की है। जिंदगी बची रहेगी तो अगले वर्ष काफी धूमधाम से आयोजन होगा। वैसे भी इस वर्ष हमने अपने चार साथियों को खो दिया है।

-रामबाबू सिंह, सचिव जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads