बिल भुगतान नहीं करने वाली 20 कंपनियों की काटी लाइन, 50000 कंपनी व घरेलू उपभोक्ता के दो हजार रुपए बिल बकाया पर कटेगी बिजली
बिजली विभाग ने राजस्व नुकसान के बीच अब बड़े उद्योग, व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बकाया भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की तैयारी की है। विभाग अब एचटी लाइन के बकाया एक लाख रुपए बिल के स्थान पर 50000 रुपए बकाया बिल रखने पर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू की है। जमशेदपुर एरिया बोर्ड के जीएम अरविंद कुमार ने बताया कि उद्योग को पहले एक लाख रुपए बकाया बिल रखने वाले को नोटिस जारी किया जा रहा था और बिल बकाया भुगतान नहीं करने पर अब तक 20 से अधिक कंपनी की बिजली लाइन कटी है। कई उद्योगों बकाया बिल का भुगतान किश्त में जमा कर रहे हैं।
जीएम ने कहा कि जो उद्यमी बकाया बिल किश्त में जमा करना चाहते हैं तो एसई, ईई और एई के अलावा एक करोड़ रुपए से अधिक राशि बकाया बिल रखने वाले उनसे किश्त में जमा राशि की आवेदन पत्र जमा कर अनुमति ले सकते हैं। जीएम ने बताया कि मानगो, करनडीह प्रमंडल, ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग को दो हजार रुपए बकाया बिल रखने वाले लोगों की बिजली लाइन काटने का आदेश दिया गया है। सभी प्रमंडल को ऐसे बकायदारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही बिजली विभाग कनेक्शन काटो अभियान चलाया जाएगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें