एसएमपी योजना पूरी हुई तो कोल्हान की 1.54 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित, नाबार्ड ने राज्य सरकार को दिया 518 करोड़ लोन : चीफ जीएम
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एके पाढ़ी ने मंगलवार को सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) की योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद कहा कि योजना के पूरा होने पर कोल्हान की करीब 1.54 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई का साधन उपलब्ध होगा। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चीफ जीएम ने गजिया बराज, ईचा डैम, खरकई राइट मैन कैनाल, ईचा डैम, राइट मैन कैनाल, ईचा डैम लेफ्ट मैन कैनाल का निरीक्षण किया और गुणवत्ता का आकलन किया।
चीफ जीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में केंद्र सरकार ने वर्षों से लंबित देश की 99 बड़ी सिंचाई परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए लांग ट्रम इरिगेशन फंड ( एलटीआईएफ) की शुरू की थी। एलटीआईएफ के तहत चयनित योजनाओं की माॅनिटरिंग नाबार्ड के द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत एसएमपी का भी चयन किया गया है। निरीक्षण के दौरान नाबार्ड के उप महाप्रबंधक एसआर पांडा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सिद्धार्थ शकर, एसएमपी के मुख्य अभियंता पीएन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें