बंद रहता है डुमरी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का कार्यालय, श्रमिकों को हो रही परेशानी - AKB NEWS

बंद रहता है डुमरी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का कार्यालय, श्रमिकों को हो रही परेशानी

राज्य सरकार श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा मुहैया कराने का दावा तो करती है किंतु श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यालय भी महीनों से नहीं खुलते हैं । गुमला जिले के डुमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का कार्यालय बंद रहने में शुमार है। यहां महीना में भी कार्यालय नहीं खुलता है। इस कारण श्रमिकों का पंजीयन कराने में भी काफी परेशानी होती है। हमको के पंजीकरण के लिए यदि श्रमिक जिला मुख्यालय जाते हैं तो उन्हें दिन भर का समय और ₹400 से अधिक खर्च वहन करना पड़ता है।

ऐसे में श्रमिक पंजीयन नहीं कराने के कारण सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। झारखंड मजदूर सभा के जिला संयोजक शिव कुमार मांझी ने बताया कि श्रम विभाग के पदाधिकारियों से लगातार डुमरी प्रखंड में श्रमिक पंजीयन के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के कार्यालय खुलवाने की मांग की गई। किंतु अब तक कार्यालय खोलने की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं होती है। उन्होंने इस संबंध में 6 माह पूर्व भी डुमरी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के कार्यालय नहीं खुलने के कारण श्रमिकों के पंजीयन में हो रही परेशानी से अवगत कराया था। उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्रों में श्रमिकों के पंजीयन के लिए श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की गई है किंतु श्रमिक मित्र भी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठते हैं इस कारण श्रमिकों का पंजीयन नहीं हो रहा है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads