दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम का थामा दामन - AKB NEWS

दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम का थामा दामन

कंचनपुर पंचायत के रंका खुर्द गांव में विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं । झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने वालों में अखिलेश चौधरी, महेंद्र राम ,राम कृत राम, द्वारिका राम, प्रमिला देवी, किस्मतिया देवी, सरस्वती देवी के नाम है।

दूसरे दल से आए सभी कार्यकर्ताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता पिंकू सिंह एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के रंका पंचायत अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, बनारसी प्रसाद सोनी ,रणजीत सोनी, पंचायत सचिव वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads