ऑटो यूनियन ने शुरू की सुरक्षा योजना, 5 लाख का हाेगा बीमा - AKB NEWS

ऑटो यूनियन ने शुरू की सुरक्षा योजना, 5 लाख का हाेगा बीमा

ऑटो यूनियन के द्वारा बसिया में 11 सूत्रीय लाभ एवं सुरक्षा के लिए आज से ऑटो यूनियन संगठन में 10 रुपया प्रतिदिन सहायता शुल्क जमा राशि करने की योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत कामडारा ऑटो यूनियन के सचिव सुरजीत महली भी बसिया में 10 रुपया जमा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आने वाले दिनों में ऑटो यूनियन से जुड़े हैं लोगों को किसी सड़क हादसा में तत्काल 5000 रुपया पीड़ित को दिया जाएगा। वही इसके साथ ही ऑटो यूनियन के एक सदस्य की 5 लाख बीमा कराई जाएगी। ऑटो यूनियन से जुड़े परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी बच्चों को वार्षिक कार्यक्रम का प्रोत्साहन दिया जाएगा। सभी योजनाओं का लाभ जनवरी 2021 से लोगों को क्रमबद्ध मिलने लगेगा।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads