कांसीर भारत गैस के वितरक कार्यालय का उद्घाटन किया - AKB NEWS

कांसीर भारत गैस के वितरक कार्यालय का उद्घाटन किया

सोमवार को बिंदेश मार्केट कांप्लेक्स में कांसीर भारत गैस ग्रामीण वितरक के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। नवागढ़ मौजा के बैगा राजा दीपक नगेशिया ने शुभारंभ किया। गैस संचालक दीप्ति कच्छप ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत गैस के उपभोक्ताओं को आसानी से कनेक्शन और रिफिल भराने की सुविधा मिलेगी।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य चोकेंद्र सिंह, मांगू उरांव, राम प्रसाद साहू, मनोहर राय, जग नारायण सिंह, भुनेश्वर प्रसाद साहू, शंकर पाण्डेय, प्रो लक्ष्मण उरांव, संजय कुमार सिंह, जियाउल हक, अशरफ राय लालो, राजकिशोर साहू, प्रीति पाठक, विकास साहू, विनय बड़ाईक, रामलाल सिंह, मुन्नी कच्छप, राजेन्द्र साहू, राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads